‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बिशुनपुरा थाना परिसर में हुआ पौधारोपण

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को बिशुनपुरा थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने किया। इस दौरान थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाये। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधारोपण कार्यक्रम में थाना प्रभारी समेत थाने के सभी अधिकारी और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर के विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं अन्य प्रजातियों के पौधे लगाये। इस दौरान पौधों की सुरक्षा और उनके नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के कुछ जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभायी। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के साथ मिलकर पौधे लगाए। प्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

थाना प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का बेहतर माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले, तो आने वाले समय में पर्यावरण को सुरक्षित रखने में काफी मदद मिलेगी।

पौधारोपण के दौरान थाना परिसर में फलदार पौधों के अलावा कई अन्य प्रकार के सजावटी एवं छायादार पौधे भी लगाये गये। इससे थाना परिसर को हरित और स्वच्छ वातावरण देने की दिशा में पहल की गयी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *