मॉनिटर लिजार्ड की तस्करी का खुलासा, भाजपा नेता सहित तीन गिरफ्तार

Uncategorized
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में वन विभाग और Wildlife Crime Control Bureau (WCCB) की संयुक्त कार्रवाई में मॉनिटर लिजार्ड (गोह) की अवैध तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। वन विभाग ने भाजपा नेता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की अनुशंसा की है।

वन क्षेत्र पदाधिकारी (रांची वनोपण क्षेत्र, बेड़ो) के अनुसार 14 मई, 2026 की सुबह करीब 10 बजे WCCB को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के डेली मार्केट स्थित नटराज होटल में कुछ लोग मॉनिटर लिजार्ड की अवैध तस्करी के उद्देश्य से ठहरे हुए हैं।

सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने दोपहर करीब 12:30 बजे होटल के आसपास पड़ताल की। जांच के दौरान पता चला कि होटल के कमरा संख्या 203 में कुछ लोग ठहरे हुए हैं। फिर कमरे की जांच पड़ताल करने पर एक काले रंग के प्लास्टिक में 30 मॉनिटर लिजार्ड मिला।

कमरे में मौजूद तीनों लोगों से पूछताछ करने पर उन्‍होंने अवैध तस्‍करी के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की। पूछताछ में होटल संचालक ने बताया कि कमरा संख्या 203 और 206 पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के बिहा चट्टी निवासी विष्णु कुमार गुप्ता के नाम पर बुक किया गया था।

वन विभाग ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव रंजन मिश्रा (64 वर्ष, निवासी लेक रोड बड़ा तालाब शिव मंदिर परिसर, रांची), अविनाश आनंद (32 वर्ष, निवासी लेक रोड बड़ा तालाब शिव मंदिर परिसर, रांची) और अरुण राम (निवासी कचहरी चौक, रेडियम रोड, हिंदपीढ़ी, रांची) के तौर पर हुई।

वन विभाग के अनुसार आरोपियों ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की विभिन्न धाराओं-Section 2, 9, 39, 44, 49B, 50(1)C और 51 का उल्‍लंघन किया गया है। विभाग ने अदालत से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की मांग की है।

बताते चलें कि मॉनिटर लिजर्ड को हिंदी में आमतौर पर ‘गोह’ या ‘विषखोपड़ा’ कहा जाता है। वरानिडे परिवार की एक बड़ी और शक्तिशाली मांसाहारी छिपकली है। यह मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है। कोमोडो ड्रैगन दुनिया की सबसे बड़ी मॉनिटर छिपकली है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230