

रांची। सीएमपीडीआई ने सेंट्रल इंस्टीच्यूट आफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (सिपेट), रांची के साथ एक समझौते ज्ञापन (एमओए) पर 5 अगस्त को हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपनी निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत वंचित, बेरोजगार एवं अर्द्धरोजगार युवाओं को आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किया गया है।
इस एमओए पर सीएमपीडीआई की ओर से महाप्रबंधक (मानव संसाधन/सीएसआर) संजय कडम्बार और सिपेट, रांची के निदेशक और प्रमुख अवनीत कुमार जोशी ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस मौके पर सीएमपीडीआई (मुख्यालय) के सीएसआर टीम और सिपेट के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस एमओए के तहत झारखंड के रांची, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद और लातेहार जिलों के 80 वंचित, बेरोजगार एवं अर्द्धरोजगार युवाओं को सिपेट में मशीन आपरेटर-प्लास्टिक प्रोसेसिंग (एमओ-पीपी) एवं मशीन आपरेटर-टूल रूम (एमओ-टीआर) जैसे उद्योग-उन्मुखी ट्रेडो में आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक कोर्स में 40 उम्मीदवार होंगे।
प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्रित शिक्षा, व्यावहारिक अनुभव और व्यापक कौशल विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को चार महीने के दौरान 600 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पूर्ण रूप से आवासीय आधारित होगा। इस परियोजना को लागू करने के लिए सीएमपीडीआई ने 47 लाख 52 हजार का बजट आवंटित किया है।

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रतिभागियों को उद्योग के लिए प्रासंगिक तकनीकी कौशल से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे प्लास्टिक प्रोसेसिंग और विनिर्माण क्षेत्रों में उनके रोजगार के अवसर को बढ़ावा देगा। कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के पश्चात् इन प्रशिक्षुओं को प्लास्टिक प्रोसेसिंग, टूल रूम संचालन और संबंधित विनिर्माण क्षेत्रों में काम करने वाले उद्योगों में बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



