मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा का सावन मेला-शॉपिंग फेस्टिवल 6 अगस्त से

झारखंड
Spread the love

रांची। सावन माह पर मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा 6, 7 एवं 8 अगस्त को अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन में ‘सावन मेला-शॉपिंग फेस्टिवल’ का आयोजन कर रहा है। मेला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आमजन के लिए निःशुल्क खुला रहेगा।

इस मेले का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यहां महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का सुनहरा अवसर मिलेगा। साथ ही शहरवासियों को एक ही छत के नीचे खरीदारी और मनोरंजन दोनों की सुविधा उपलब्ध होगी।

मेले में विविधता से भरपूर स्टॉल लगाए जाएंगे। डिजाइनर फैशन व एथनिक परिधान, ट्रेंडी ज्वेलरी, हाथ से बने हस्तशिल्प एवं गृह सज्जा के सामान, राखी व लड्डू गोपाल के आकर्षक वस्त्र-श्रृंगार, होमेड फूड, चाट-पकवान एवं मिठाइयों के स्टॉल विशेष आकर्षण रहेंगे।

बच्चों के लिए गेम्स और फोटो ज़ोन की भी व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि मेले के सभी स्टॉल बुक हो चुके हैं। इस बार स्टॉल्स की संख्या व वैरायटी दोनों पिछली बार से अधिक है।

शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल सचिव रेखा राईका एवं कोषाध्यक्ष स्मिता अग्रवाल ने रांची वासियों से अपील की कि वे परिवार सहित पधारकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाएं। यह जानकारी शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *