- सीएमपीडीआई में दो-दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
रांची। सीएमपीडीआई और एमएसएमई डेवलपमेंट ऑफिस के संयुक्त तत्वावधान में सीएमपीडीआई के रबीन्द्र भवन में दो-दिवसीय ‘वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम-सह-प्रोडक्ट एग्जीबिशन-2026’ का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह के साथ सीएमपीडीआई के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि सीसीएल के सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने कहा कि सूक्ष्म और लघु उद्यम ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाने और समय की बदलती जरूरतों के मुताबिक अपने उत्पादों और उद्यमों को विकसित करने का आग्रह किया।
सीएमपीडीआई के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम’’ केवल खरीदार और विक्रेता की बैठक नहीं है, बल्कि यह काॅरपोरेट और एमएसएमई के बीच लम्बे समय की साझेदारी को बढ़ावा देने का एक मंच है। श्री सिंह ने स्वदेशीकरण, इनोवेशन और खास समाधानों को बढ़ावा देने में एमएसएमई की अहम भूमिका पर जोर दिया।
एमएसएमई-डेवलपमेंट कार्यालय के निदेशक इंद्रजीत यादव ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के उद्देश्यों और रूपरेखा के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को इस आयोजन में शामिल सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के अधिकारियों के साथ सीधे संवाद करने का मौका देगा।
उद्घाटन सत्र के अंत में सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) मनोज उपाध्याय ने धन्यवाद किया। तकनीकी सत्र और खरीददार-विक्रेता मीट के दौरान सीएमपीडीआई, सीसीएल, बीएसएल/सेल (बोकारो), हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड, साउथ ईस्टर्न रेलवे, गेल, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड और गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के वरिष्ठ अधिकारियों ने जीईएम पर अपनी-अपनी खरीद और वेंडर रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
प्रतिभागियों को ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में 5 सार्वजनिक क्षेत्र/सरकारी संगठन और 15 सूक्ष्म और लघु उद्यम ईकाई अपने प्रोडक्ट एग्जिबिशन स्टाॅल के माध्यम से प्रदर्शित कर रहे हैं। 200 से ज्यादा एमएसएमई एंटरप्रेन्योर ने तकनीकी सत्र में हिस्सा लिया। सवाल-जवाब के सेशन के दौरान अधिकारियों से सीधे बातचीत करके अपनी शंकाओं का समाधान किया।
मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) नृपेन्द्र नाथ, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी, बीडी) आनंद मोहन, सीसीएल एवं सीएमपीडीआई के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार एवं एमएसएमई-डेवलपमेंट ऑफिस के निदेशक इंद्रजीत यादव (आईईडीएस) उपस्थित रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

