पाकिस्तान से जुड़े आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

अन्य राज्य देश
Spread the love

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस को आतंकवाद और उसके वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बांदीपोरा में सीमा पार (पाकिस्तान) से संचालित हो रहे एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों पर प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर इत्तिहाद-उल-मुसलीमीन (JKIM) को ₹7 से ₹8 लाख की फंडिंग पहुंचाने और देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में बांदीपोरा थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वहीद अहमद भट (कुपवाड़ा), इरफान अहमद रशी उर्फ रईस (कुपवाड़ा), मुबीना बानो (बांदीपोरा), खुशबू जान (बांदीपोरा), महक जान (बांदीपोरा), आलिया जान (बांदीपोरा) शामिल हैं।

जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल का मुख्य सूत्रधार वहीद अहमद भट है। जेल में रहने के दौरान वह पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर मंजूर अहमद शाह के संपर्क में आया था।

पिछले एक साल से अधिक समय के दौरान पाकिस्तान से करीब ₹7-8 लाख की रकम भेजी गई। इसमें से लगभग ₹2.26 लाख सीधे आरोपी मुबीना बानो के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि बाकी रकम कैश कूरियर के माध्यम से पहुंचाई गई।

यह गिरोह गुप्त बैठकें आयोजित कर अलगाववादी विचारधारा का प्रचार करने और प्रतिबंधित संगठन JKIM के लिए समर्थन जुटाने में लगा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में कुछ अन्य संदिग्धों और कूरियर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *