रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने श्री गुरु नानक देव महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 25 अक्टूबर को गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में आमसभा बुलाई। सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा की अध्यक्षता में हुई आम सभा में प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर समाज के लोगों ने अपने-अपने विचार रखे।
विस्तृत चर्चा के बाद विभिन्न बिंदुओं पर आपसी सहमति से सभी निर्णय लिए गए। प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव सुरेश मिड्ढा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 24 नवंबर को है। इस उपलक्ष्य में गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा चार विशेष दीवान सजाए जाएंगे।
इस उपलक्ष में सत्संग सभा द्वारा पहला दीवान 22 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी, रातु रोड स्थित गुरुद्वारा मैदान में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक सजाया जाएगा। दोपहर तीन बजे गुरुद्वारा मैदान से नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
यह मेट्रो गली, रातु रोड, स्वर्गीय किशोरी यादव चौक, प्यादा टोली, महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, डेली मार्केट, मेन रोड, गुरुद्वारा साहिब, चर्च काम्प्लेक्स, रोसपा टावर से होते हुए लाला लाजपत राय चौक से मुड़कर पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर पहुंचकर रात 9 बजे समाप्त होगा।
दूसरा दीवान 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक, तीसरा दीवान शाम को 8 बजे से 11:30 बजे तक सजाया जाएगा। चौथा और अंतिम रैन सवाई दीवान 24 नवंबर को प्रकाश पर्व की शाम 8 बजे से मध्य रात्रि 2:30 बजे तक सजाया जाएगा।
इसमें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 22 नवंबर की रात से आरंभ हुए श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी। इस मौके पर संगत के बीच मिष्ठान प्रसाद का वितरण किया जाएगा। गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा आतिशबाजी भी की जाएगी।
इन सभी दीवानों में सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई गुरमनप्रीत सिंह जी दिल्ली वाले शबद गायन से राज्य की साध संगत को निहाल करेंगे। सभी दीवानों की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।
गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि आज हुई आम सभा में सभी सदस्यों द्वारा पूरे हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव से प्रकाश पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर सत्संग सभा द्वारा सदस्यों के बीच सभी जिम्मेवारियों का बंटवारा किया गया। सभा का संचालन सचिव सुरेश मिड्ढा और धन्यवाद मनीष मिड्ढा ने किया।
आमसभा में हरविंदर सिंह बेदी, लेखराज अरोड़ा, बिनोद सुखीजा,हरगोविंद सिंह, द्वारका दास मुंजाल,प्रेम मिड्ढा, नरेश पपनेजा, रमेश गिरधर, मोहनलाल अरोड़ा, अश्विनी सुखीजा, अमरजीत गिरधर,रमेश पपनेजा,इंदर मिड्ढा, नवीन मिड्ढा, पवनजीत सिंह खत्री, अशोक गेरा, अनूप गिरधर, कंवलजीत मिड्ढा, हरीश मिड्ढा, बसंत काठपाल, सुभाष मिड्ढा, हरजीत बेदी, मोहन काठपाल, महेंद्र अरोड़ा, लक्ष्मण दास मिड्ढा, मनोहर लाल मिड्ढा,जीतू अरोड़ा, राजू काठपाल, हरीश अरोड़ा, कमल मुंजाल, राकेश गिरधर,अशोक मुंजाल, सूरज झंडई, मनीष गिरधर, शैंकी मिड्ढा, भगत सिंह मिड्ढा, सुंदर दास मिड्ढा,, पंकज मिड्ढा, नीरज सरदाना, मनोहर मुंजाल, जसवंत सिंह चूचरा, मोहित मुंजाल, कुलवंत सिंह चूचरा, गुलशन मुंजाल, अजय अरोड़ा, अजय मुंजाल, आशीष दुआ, जितेन्द्र मुंजाल, जितेश बेदी, प्रथम मिड्ढा, जीतु काठपाल, दिलीप सिंह, सतविंदर सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

