Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 10 सितंबर, 2026 का राशिफल

मेष

पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। खर्च पर संतुलन बनाना होगा। खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी।

वृष

किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपना व्यवहार सहयोगात्मक रखें। लोगों से भी सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है।

मिथुन

कार्य की व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नई तकनीक की जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति भी संतुलित रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। विवाद से दूर रहें।

कर्क

भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार करके ही काम करें। लाभ मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी।  जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा।

सिंह

जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। सचेत होकर कार्य करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कोई भी निर्णय लें। भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान होगा। साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा।

कन्या

विरोधी परास्त होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो प्रयास कीजिए, सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है।

तुला

आपके योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। सहकर्मी आपसे सीख लेंगे। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक

बीते दिनों की बेचैनी शांत हो जाएगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी।

धनु

खुशी बरकरार रहे, इसके लिए सावधान होकर कोई भी काम करें। किसी से वाद-विवाद में नहीं पड़ें। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। खर्चे कम हो जाने से अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। वाहन का सुख प्राप्त होगा।

मकर

नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है।

कुंभ

ग्रहों की चाल से लाभ का मौका मिल रहा है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी। बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आ सकता है। चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा।

मीन

लंबे समय से चली आ रही उलझन से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें। अनावश्यक खर्च से बचें। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी। निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *