रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने जैक के सचिव एसडी तिग्गा से 8 जुलाई को मुलाकात की। पुष्पगुच्छ देकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। संघ के झारखंड प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने इसका नेतृत्व किया।

सचिव ने प्रतिनिधिमंडल से प्रारंभिक विद्यालयों में ससमय पाठ्यक्रम पूरा करते हुए आठवीं बोर्ड में छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षकों से अपील की। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अजय ज्ञानी, राजेश दास, भूदेव चंद्र महतो, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, बद्री विशाल, राजेश कुमार, पौलुश खाखा, जूली कुमारी, प्रवीण गुप्ता, जलवार मंजू सहित अन्य शिक्षक सम्मिलित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

