जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में  4 मामलों का मौके पर निष्पादन

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से पिठोरिया थाना परिसर में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 8 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में 4 मामले जमीन विवाद से संबंधित और 4 आवेदन घरेलू हिंसा से संबंधित थे।

घरेलू हिंसा से जुड़े सभी चार मामलों का थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने दोनों पक्षों की बात सुनकर तत्काल निष्पादन कराया। आपसी समझौते के माध्यम से मामलों का निपटारा कर दिया।

वहीं, जमीन विवाद से संबंधित चार मामलों में थाना प्रभारी ने संबंधित पक्षों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए आश्वासन दिया कि सभी मामलों का नियमानुसार जांच कर शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने कहा कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230