अंतिम संस्‍कार के 27 महीने बाद जिंदा लौटी विवाहिता, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीकेटी तहसील क्षेत्र से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जिस 28 वर्षीय महिला को 27 महीने पहले मृत मानकर उसके मायके वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वह शनिवार को अचानक जिंदा अपने मायके लौट आई है। महिला के जिंदा लौटने से हड़कंप मच गया है।

नाले में मिला था अज्ञात शव

बीकेटी के नवीकोट नंदना गांव की रहने वाली शिवानी 2 मई, 2024 को अचानक लापता हो गई थी। इसके करीब दो महीने बाद, 16 जुलाई 2024 को सैरपुर थाना क्षेत्र में आईआईएम रोड के पीछे नाले से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था।

कलावा और अंगूठी से की पहचान

शव अत्यधिक खराब स्थिति में होने के कारण चेहरे से पहचाना नहीं जा सकता था। हालांकि, शिवानी के मायके वालों ने हाथ में बंधे कलावा और उंगली में पहनी अंगूठी के आधार पर उसकी पहचान शिवानी के रूप में की थी। परिजनों ने शव की पहचान के बाद भैंसाकुंड में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।

ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस

महिला के परिजनों ने पहचान के तुरंत बाद उसके पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने और अपहरण का केस दर्ज कराया था। एसीपी (बीकेटी) विकास पांडेय ने बताया कि शव की स्थिति खराब होने के कारण कलावा और अंगूठी देखकर पहचान की गई थी।

हालांकि, बाद में जब डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आई, तो सैंपल मैच नहीं हुआ। डीएनए मैच नहीं होने के बाद पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी से दहेज हत्या से संबंधित धाराएं हटा दी थीं।

पारा इलाके में रह रही थी शिवानी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गायब होने के बाद शिवानी लखनऊ के पारा इलाके में जावेद नाम के शख्स के साथ रह रही थी, जो वहां नगर निगम के शौचालय की देखरेख का काम करता है। पूछताछ में शिवानी ने बताया कि जावेद ने उसे कई बार घर लौटने की सलाह दी थी, लेकिन वह वापस नहीं गई।

पुलिस अब इस पहलू की जांच कर रही है कि शिवानी अपनी मर्जी से गई थी या उस पर कोई दबाव था। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल

शिवानी के वापस लौटने के बाद पुलिस जांच के तमाम पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। इस पूरी घटना ने पुलिस और फॉरेंसिक टीम के सामने एक बड़ा यक्ष प्रश्न खड़ा कर दिया है: यदि शिवानी जीवित है, तो 16 जुलाई 2024 को आईआईएम रोड के पास नाले से किसका शव बरामद हुआ था और किसका अंतिम संस्कार किया गया? पुलिस अब उस अज्ञात महिला की पहचान जुटाने के लिए नए सिरे से जुट गई है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *