- Horoscope : 24 अक्टूबर, 2026 का राशिफल
मेष
कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। भाग्य पर भरोसा रखें और आगे बढ़ते जाएं। सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
वृष
वाद-विवाद में नहीं पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास नहीं करें। माता-पिता के साथ विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यर्थ की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मिथुन
दिन मंगलमय बीतेगा। मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा आज मंगलमय होगी। धन लाभ भी बड़ी मात्रा में हो सकता है। समस्याओं का भी अंत होगा। विवाद से दूर रहने की कोशिश करें।
कर्क
धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। धन निवेश से लाभ होगा। किसी को उधार नहीं दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। किसी करीबी के लिए पैसों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनस में जोखिम उठाने से लाभ होगा।
सिंह
उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी सभी पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट भी शुरू हो सकते हैं। विपरीत के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
कन्या
अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आएंगी। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। दांपत्य जीवन में कुछ विवाद बढ़ सकता है। परिवार के लोगों के बीच में किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। खाने में थोड़ी सावधानी रखें।
तुला
विशेष लाभ के योग हैं। रुके काम बनेंगे। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। दिन उन्नतिदायक है। आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। उच्च रक्तचाप के मरीजों को थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है।
वृश्चिक
पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान, यश में वृद्धि, कार्यों में रुचि, सफलता एवं नई योजना भरा दिन है। सुख के साधन बढ़ेंगे। परिवार के बीच अच्छा मेलजोल रहेगा। पुराने समय से रुके सरकारी काम गति पकड़ सकते हैं। मित्रों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी।
धनु
भाग्य साथ देगा। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। मंगलमय दिन है। धन निवेश में मुनाफा भी बढ़ेगा। आपको अपनी प्रतिभा का लाभ होगा। जान-पहचान बढ़ेगी। नई योजनाओं से लाभ होगा।
मकर
कहीं भी जाएं सतर्क रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा अवॉइड भी कर सकते हैं। वाहन धीमी गति से चलाएं। कारोबार सामान्य रहेगा। भूमि-भवन और वाहन से जुड़ा कोई भी सौदा नुकसान करा सकता है।
कुंभ
प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें। दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय चल रहा है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों से गपशप करने का समय निकालें।
मीन
अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नतिदायक दिन है। शत्रु बलहीन रहेंगे। आय-सम्पति के लिए शुभ दिन है। सेहत के मामले में थोड़ी निराशा हो सकती है। हो सके तो यात्रा को भी टाल दें। चोट लगने की आशंका है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

