सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्‍या मामले में तीन शूटर्स गिरफ्तार

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ राठ हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पश्चिम बंगाल पुलिस की SIT ने उत्तर प्रदेश और बिहार बॉर्डर से तीन कथित शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक शर्मा, विक्की सिंह और राजबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों को पेशेवर शूटर माना जा रहा है। हत्या की पूरी साजिश बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई।

जांच एजेंसियों के अनुसार, 6 मई की रात चंद्रनाथ राठ की SUV को मध्यमग्राम इलाके में रोका गया। पहले एक कार ने उनकी गाड़ी को स्लो कराया, फिर बाइक सवार हमलावरों ने बेहद करीब से कई राउंड फायरिंग की। पूरी वारदात लगभग 50 सेकंड में अंजाम दी गई।

एसआईटी को जांच में बड़ा सुराग एक UPI पेमेंट से मिला। पुलिस ने टोल प्लाजा पर हुए डिजिटल पेमेंट और मोबाइल लोकेशन डेटा के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। इसके बाद उत्तर प्रदेश के बदायूं, संभल और बिहार के बक्सर इलाके में छापेमारी की गई।

पुलिस का कहना है कि हत्या से पहले चंद्रनाथ राठ की कई दिनों तक रेकी की गई थी। शूटरों को यह भी पता था कि वह गाड़ी में किस सीट पर बैठते हैं। इससे जांच एजेंसियों को अंदरूनी जानकारी लीक होने का शक है।

चंद्रनाथ राठ पूर्व भारतीय वायुसेना कर्मी थे और पिछले कुछ वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी सहयोगी माने जाते थे। बीजेपी नेताओं ने इसे “टारगेटेड पॉलिटिकल किलिंग” बताया है। वहीं टीएमसी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

तीनों आरोपियों को बारासात कोर्ट में पेश किया जाना है, जहां पुलिस उनकी रिमांड मांग सकती है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या की सुपारी किसने दी। इसके पीछे पूरा नेटवर्क कौन चला रहा था।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230