रिनपास में मैराथन का आयोजन, नशा मुक्त एवं स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

रांची। कांके स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज़ (रिनपास) के इतिहास में पहली बार मैराथन दौड़ का आयोजन 25 जून, 2026 को किया गया। इसका उद्देश्य नशा मुक्ति, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

मैराथन का शुभारंभ रिनपास की निदेशक डॉ. जयति सिमलाई ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, खेलकूद एवं सामुदायिक सहभागिता मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।

इस अवसर पर डॉ. भुवन ज्योति, डॉ. विनोद महतो, डॉ. पी.पी. साह, डॉ. रबिन्दर उरांव, डॉ. अमूल रंजन सिंह, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. शीला रानी, डॉ. रूपा घोष, डॉ. इंदु सुलंकी, बिनय कुमार, अरविंद कुमार एवं अंकित सिन्हा सहित संस्थान के अनेक चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मैराथन में विद्यार्थियों राहुल शर्मा एवं प्रांजलि के साथ-साथ रिनपास के नर्सिंग कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन, नशा मुक्त समाज एवं सामुदायिक एकजुटता का संदेश देते हुए दौड़ को सफल बनाया।

प्रतियोगिता में बिजला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के लिए बधाई दी गई।

यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं नशा मुक्ति के प्रति सामाजिक प्रतिबद्धता का एक सशक्त संदेश बनकर उभरा। रिनपास परिवार ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *