वेनेजुएला में भीषण भूकंप, भारी तबाही की आशंका, देखें वीडियो

दुनिया
Spread the love

वेनेजुएला। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला के तट के पास 24 जून को कुछ ही सेकंड के अंतराल में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए। इससे राजधानी कराकास सहित कई क्षेत्रों में इमारतें ढह गईं। व्यापक नुकसान की खबरें सामने आई हैं।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने प्रारंभिक आकलन में चेतावनी दी है कि इस आपदा में भारी जनहानि हो सकती है। एजेंसी के PAGER मॉडल के अनुसार मृतकों की संख्या 10,000 से 100,000 के बीच पहुंचने की आशंका जताई गई है। हालांकि यह केवल प्रारंभिक अनुमान है। आधिकारिक मृतकों की संख्या अभी जारी नहीं की गई है।

भूकंप का केंद्र कराकास से लगभग 160 किलोमीटर पश्चिम में बताया गया है। पहला झटका 7.2 तीव्रता का था, जिसके लगभग 40 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका आया। इन झटकों के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, कुछ पूरी तरह ढह गईं और कई लोग मलबे में फंस गए।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति Delcy Rodríguez ने आपातकाल की घोषणा करते हुए लोगों से शांत रहने की अपील की है। बचाव दल प्रभावित इलाकों में राहत एवं खोज अभियान चला रहे हैं। कई अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। अंतर्राष्ट्रीय सहायता की भी मांग की गई है।

भूकंप के बाद कैरेबियाई क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। हालांकि, आफ्टरशॉक्स (अनुवर्ती झटकों) का खतरा बना हुआ है।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा वास्तविक नुकसान और हताहतों की संख्या का आकलन किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले घंटो में स्थिति और स्पष्ट होगी।

यहां देखें वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *