देश में मौसम का बड़ा अपडेट : हीटवेव का कहर, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। देश के मौसम में अगले कुछ दिनों तक बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी (हीटवेव) का असर रहेगा। पूर्वोत्तर और कुछ पूर्वी राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

हीटवेव का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत (राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम यूपी) में अगले 4-5 दिन लू चलने की संभावना।

मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ) में भी तेज गर्मी का असर।

पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल) में अगले 2-3 दिन हीटवेव की स्थिति।

खासतौर पर बिहार में 24-25 अप्रैल को लू चलने की चेतावनी दी गई है।

बारिश और आंधी

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश

25–27 अप्रैल के बीच 70 किमी/घंटा तक तेज आंधी। कई जगहों पर बिजली गिरने का खतरा

बिहार-झारखंड-बंगाल

24–29 अप्रैल : बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में बारिश और आंधी

25–26 अप्रैल : बिहार में 50–70 किमी/घंटा की तेज हवा

झारखंड में 26–27 अप्रैल को ओलावृष्टि की संभावना

बर्फबारी और बारिश

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं। 23–29 अप्रैल के बीच अलग-अलग दिनों में असर

अन्य राज्‍यों का हाल

मध्य भारत: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 26–27 अप्रैल को आंधी-बारिश

दक्षिण भारत: केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश

पश्चिम भारत: महाराष्ट्र और गोवा में 23–25 अप्रैल के बीच बारिश, कुछ जगह ओले भी

तापमान का ट्रेंड

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान 2–3°C बढ़ेगा। फिर 27 अप्रैल के बाद हल्की गिरावट। पूर्वी भारत में 26 अप्रैल से 2–4°C तक तापमान गिरने की संभावना

खास चेतावनी

लू और गर्म रातें: दिल्ली, हरियाणा, यूपी, ओडिशा में असर

तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम

आंधी, बिजली और ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230