गुवाहाटी हाई कोर्ट से पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

अन्य राज्य देश
Spread the love

असम। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा है।

पवन खेड़ा पर आरोप है कि उन्होंने एक सार्वजनिक बयान में दावा किया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास तीन-तीन देशों के पासपोर्ट होने की बात कही।

इस बयान के बाद असम में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। श्री खेड़ा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए गुवाहाटी हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी।

हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट का मानना रहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में बाधा नहीं आनी चाहिए।

इस फैसले के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बीजेपी ने इसे “कानून की जीत” बताया है। कांग्रेस की ओर से इसे राजनीतिक दबाव का मामला बताया जा रहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230