

नई दिल्ली। देश के सबसे सुरक्षित ठिकाने यानी राष्ट्रपति भवन से एक बड़ी प्रशासनिक और सुरक्षा से जुड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रपति भवन में तैनात दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) वीनू बंसल पर गंभीर आरोपों लगे हैं।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) और संयुक्त सीपी एस.के. जैन की ओर से एक आदेश जारी कर वीनू बंसल को “तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक” दिल्ली पुलिस मुख्यालय से संबद्ध (Attach) कर दिया गया।

आरोप और विवाद के बिंदु
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2004 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के आईपीएस अधिकारी वीनू बंसल के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें मिली थीं, जिन्हें सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है:
आरोप है कि श्री बंसल ने राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित गोल्फ कोर्स का इस्तेमाल अपने निजी परिचितों के लिए कराया। इसके अलावा, एक आधिकारिक समारोह में एक पारिवारिक सदस्य को भी प्रवेश दिलाया गया, जहां बाहरी लोगों के जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

उनके कथित दुर्व्यवहार से परेशान होकर राष्ट्रपति भवन के एक बड़े हिस्से के स्टाफ ने उनसे दूर रहने के लिए कथित तौर पर सामूहिक अवकाश (Leave) तक ले लिया था।
सेना के साथ विवाद
इस विवाद का सबसे संवेदनशील पहलू भारतीय सेना के साथ हुआ टकराव है। बंसल पर वीआईपी और औपचारिक मामलों की नियमावली ‘ब्लू बुक’ का हवाला देकर वरिष्ठ सेना अधिकारियों के खिलाफ जाने का आरोप है।
उन्होंने सेना के एक अधिकारी के संबंध में ‘ब्लू बुक’ का जिक्र करते हुए एक औपचारिक पत्र भी लिखा था। इस घटना के बाद सेना के वरिष्ठ अधिकारी बेहद नाराज बताए जा रहे हैं, जिससे यह मामला एक बड़े अंतर-एजेंसी विवाद में बदल गया है।
अधीनस्थों को अनुचित निर्देश
श्री बंसल पर अपने अधीनस्थों को ऐसे निर्देश देने के भी आरोप हैं जिन्हें प्रशासनिक हलकों में “अस्वीकार्य” माना गया।
रह चुके हैं विवादों में
यह पहला मौका नहीं है जब आईपीएस वीनू बंसल किसी विवाद के घेरे में आए हों। इससे पहले उत्तर-पश्चिम जिला के डीसीपी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी इसी तरह के विवादों के चलते उन्हें पद से हटाया गया था।
कार्रवाई की जा रही है
फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम को राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा व्यवस्था में एक गंभीर सेंध और प्रोटोकॉल के उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय स्तर पर जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



