रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुपतिनाथ मंदिर में सोमवार को शाम में भोलेनाथ की महाआरती की गई। बीएयू के केन्द्रीय पुस्तकालय के कंप्यूटर सहायक मनीष कुमार ने परिवार सहित महाआरती का लाभ लिया। महाआरती में उनकी पत्नी रीना कुमारी, पुत्री निष्ठा सिन्हा और पुत्र तेजस मनुराज शामिल थे।

पुजारी सुशील कुमार पांडेय और देव्यांश पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान का भव्य पूजन और महाआरती संपन्न कराया। रुद्राष्टक के वाचन द्वारा भगवान को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मंदिर में प्रतिष्ठित मां पार्वती, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय, माता दुर्गा, सूर्य भगवान, नन्दी जी एवं हनुमान जी का भी दीप, पुष्प एवं भोग आदि से अर्चन किया गया।
महाआरती में मन्दिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ एके श्रीवास्तव, डॉ अरविन्द कुमार सिंह, डॉ आशीष कुमार चक्रवर्ती, डॉ शैलेंद्र कुमार रजक, डॉ सुशील कुमार पांडेय, नीता शंकर, प्रियंका डुकिया, दिलीप कुमार भट्ट, अवध बिहारी लाल, प्रेम कुमार, इन्द्रनाथ मुंडा आदि शामिल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

