रांची। कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) के मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्य विभाग ने आईसीएसएसआर वित्तपोषित शोध परियोजना के अंतर्गत ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या जोखिम प्रबंधन’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खूंटी जिले में किया।
इसका उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समझ, आत्महत्या जोखिम की पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल सेवाओं की क्षमता को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ एलआर पाठक थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीआईपी के निदेशक डॉ. वीके चौधरी और सीआईपी के मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार मुंडा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. वी.के. चौधरी ने ने समुदाय आधारित मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता और सेवाओं की पहुंच बढ़ाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
सिविल सर्जन ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या जोखिम प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षित करना जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त ज्ञान को समुदाय तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों को सीआईपी के सहायक प्राध्यापक एवं प्रभारी (मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्य विभाग) डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव और परियोजना निदेशक ने प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान को बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं एवं आत्महत्या जोखिम की समय रहते पहचान करना, उचित रेफरल प्रणाली को मजबूत करना और समुदाय में सहयोगात्मक सहायता तंत्र विकसित करना है।
इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार मुंडा ने कहा कि प्रशिक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सीआईपी के वरिष्ठ मनोचिकित्सीय कल्याण पदाधिकारी (मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्य विभाग) डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह एवं सह-परियोजना निदेशक ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। यह प्रशिक्षण राज्य में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं आत्महत्या रोकथाम के प्रयासों को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

