गुमला। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में एनएसएस और खेलकूद इकाई के अंतर्गत योगाभ्यास, रक्तदान शिविर और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत योग प्रशिक्षक तुलसी साहू को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
सुबह महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भद्रासन, पद्मासन, वृक्षासन, सेतुबंधासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, धनुरासन, भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन, शवासन और प्राणायाम एवं भ्रामरी का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक ने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन, तनाव मुक्ति एवं दीर्घायु का आधार है।
शाम में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ. अशरफ मालिक एवं डॉ. आनंद वैष्णव ने किया। प्रतियोगिता में शुभम एक्का की डॉल्फिन टीम विजेता रही। प्रिंस कच्छप की सफेद शार्क टीम उपविजेता बनी।
अगले दिन गुमला सदर अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लैब तकनीशियन अंजू किंडो एवं मोनिका कुमारी व कंप्यूटर ऑपरेटर अशोक उरांव की उपस्थिति में रक्तदान कार्यक्रम संपन्न हुआ। कुल 11 यूनिट रक्तदान किया गया।
यह आयोजन महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. ए.के. शर्मा के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि एवं खेलकूद इकाई प्रभारी डॉ. अशरफ मालिक के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. तसोक लेया, डॉ. के. एस. विजडम, डॉ. आनंद वैष्णव एवं अन्य सभी सहायक प्राध्यापक के साथ-साथ संजय नाथ पाठक एवं अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

