टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर चला बुलडोजर

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह टीएमसी महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर बुलडोजर की कार्रवाई की। निगम अधिकारियों ने सांसद के घर के सामने बने अस्थायी ढांचे (मेकशिफ्ट स्ट्रक्चर) को हटा दिया।

केएमसी अधिकारियों के अनुसार, यह ढांचा फुटपाथ पर बनाया गया था, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी असुविधा हो रही थी। इस कार्रवाई से ठीक पहले अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई थी।

यह कार्रवाई हाल ही में सांसद के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प के कुछ दिनों बाद सामने आई है।

जन्मदिन की रात दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में मारपीट और पथराव में बदल गई।

अभिषेक बनर्जी ने इस घटना को अपनी जान पर हमला करार दिया था। बीजेपी समर्थकों पर पास के एक टीएमसी दफ्तर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार, इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे।

इसके बाद, शुक्रवार रात अभिषेक ने घटना के विरोध में अपने घर के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा तनाव बढ़ने की आशंका जताते हुए उन्हें वहां से हटने के लिए कहने पर डायमंड हार्बर के सांसद की पुलिस से तीखी बहस भी हुई थी।

अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के आवास पर हुए हमले और उसके बाद उपजे विवाद की कड़ी निंदा करते हुए, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बीजेपी को खुली चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि वे अन्याय और डराने-धमकाने के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेंगी।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *