- Horoscope : 12 नवंबर, 2026 का राशिफल
मेष
जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च संभव हैं। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं।
वृष
व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। बहनों से संबंध में कड़वाहट आ सकती है।
मिथुन
मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। क्रोध पर अंकुश रखें। संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
कर्क
आकस्मिक धन लाभ होगा। बड़े निवेश से लाभ मिलेगा। व्यापार को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव है।
सिंह
नौकरी पेशा के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
कन्या
अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। ध्यान देकर कार्य करें। जीवनसाथी के सहयोग स्वकारू पूरे होंगे। मौज-मस्ती में समय व धन खर्च होगा।
तुला
मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव हैं। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक
क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। नए व्यापारिक सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।
धनु
स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठकर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। जीवनसंगिनी का साथ मिलेगा।
मकर
सेना व प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। सतर्कता से समय व्यतीत करें। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव हैं।
कुंभ
सम्पर्क का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।
मीन
यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घरेलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

