कोलेबिरा सड़क हादसा: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जताया गहरा दुख

झारखंड
Spread the love

ओवर स्पीडिंग के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

रांची। सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर रजा यूनिटी फाउंडेशन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में नाना-नानी सहित चार मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु ने पूरे रांची लोहरदगा एवं कोलेबिरा के बसिया क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

इस हृदयविदारक घटना पर रजा यूनिटी फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नवाब ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बढ़ती लापरवाही और तेज रफ्तार का जुनून आज मासूमों की जान ले रहा है। यह हादसा सिर्फ एक सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि यातायात नियमों की लगातार हो रही अनदेखी का सीधा नतीजा है। वाहन चालकों को अब यह गंभीरता से समझना होगा कि उनकी थोड़ी सी जल्दबाजी और लापरवाही पूरे हंसते-खेलते परिवार को पल भर में तबाह कर सकती है।

रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जिला और पुलिस प्रशासन से इस दिशा में तुरंत सख्त कदम उठाने की मांग की है। राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्गों पर ओवर स्पीडिंग (तेज रफ्तार) के खिलाफ तत्काल विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएं। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) की पहचान कर वहां तुरंत गति रोधक (स्पीड ब्रेकर) और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *