JSSC-CGL परीक्षा धांधली : CID ने इन चार सफल अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित ‘झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023’ (JSSC-CGL) में हुई अनियमितता और धांधली के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को बड़ी सफलता मिली है। सीआईडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस परीक्षा में धांधली कर सफलता हासिल करने वाले चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ और छानबीन जारी

अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के अनुसार, यह कार्रवाई थाना कांड (संख्या 01/2025) के तहत की गई है। परीक्षा में हुई धांधली और अनियमितता के साक्ष्य मिलने के बाद इन चार अभ्यर्थियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और मास्टरमाइंड का पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ व छानबीन कर रही है।

गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थी

दीपक कुमार : सा० डुप्लेक्स सनशाइन अपार्टमेंट, नियर श्यामली होटल नावाडीह, थाना+जिला धनबाद।

उमेश कुमार राय : मूल निवासी: ग्राम डयूल, पोस्ट काकिला, थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर (बिहार)। वर्तमान पता: क्वार्टर संख्या M/25/3, न्यू बीसीसीएल कॉलोनी दुग्दा, थाना दुग्दा, जिला बोकारो।

विजय कुमार तिवारी : सा० धड़कीड़ो, पोस्ट– रोआम, थाना राजगंज, जिला धनबाद।

आनंद कुमार सिंह : मूल निवासी: ग्राम+पोस्ट– चतरा, थाना कोपा, जिला सारण (बिहार)। वर्तमान पता– सुदामडीह, रिवरसाइड मार्केट, थाना सुदामडीह, जिला धनबाद।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *