बाईपास निर्माण स्थल पर अपराधियों ने की फायर‍िंग, गार्ड को लगी गोली; दो हाइवा फूंके

झारखंड अपराध
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली गांव के समीप बाईपास सड़क के लिए बन रहे पुल के निर्माण स्थल पर गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग की। अपराधियों की तीन राउंड फायरिंग में निर्माण स्थल पर तैनात गार्ड भूषण की बांह में गोली लगी है।

एजेंसी के कर्मचारी राजकुमार यादव को भी अपराधियों ने निशाना बनाया, लेकिन वह बाल-बाल बच गये। वारदात के बाद अपराधियों ने निर्माण स्थल पर खड़े दो हाइवा वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि दो हथियारबंद अपराधी मुख्य सड़क से करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर निर्माण स्थल तक पहुंचे थे। उस समय एजेंसी का कर्मचारी राजकुमार यादव पिकअप वाहन में सो रहा था। अपराधियों ने उसे जगाकर तत्काल वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद उसे निशाना बनाकर दो राउंड फायरिंग की। राजकुमार किसी तरह बच गया।

इसके बाद अपराधियों ने वहां तैनात गार्ड भूषण पर एक राउंड फायर किया, जिससे उसकी बांह में गोली लग गई। फायरिंग के बाद अपराधियों ने निर्माण स्थल पर खड़े दो हाइवा वाहनों में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों में भय का माहौल है।

घटना के पीछे लेवी वसूली की मंशा अथवा निर्माण कार्य को बाधित करने की कोशिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि निर्माण कार्य करा रही एजेंसी की ओर से पूर्व में किसी तरह की रंगदारी या लेवी मांगे जाने की शिकायत सामने नहीं आई है।

गोली लगने के बाद घायल गार्ड भूषण को तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया। उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मचारियों एवं अन्य लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपराधी पैदल ही निर्माण स्थल तक पहुंचे थे और उनके पास देसी कट्टा था। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *