
अकीदतमंदों और गरीबों के लिए लंगर-खानी का भी आयोजन
रांची। हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह, डोरंडा, रांची का 219वां उर्स मुबारक धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह उर्स 27 अगस्त से लेकर 31 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस मुबारक मौके पर प्रत्येक वर्ष की तरह परंपरानुसार पूर्व सदर मरहूम हाजी अब्दुल रऊफ गद्दी के बड़े साहबजादे सुहैल अख्तर उर्फ गब्बर भाई के आवास से चादर मुबारक निकाली गई। इनके आवास पर ही अकीदतमंदों और गरीबों के लिए लंगर-खानी का भी आयोजन किया गया। चादर मुबारक दोपहर के लगभग 3:00 बजे बड़े धूमधाम से निकाला गया और बाबा के मजार पर चादरपोशी की गई।

सुहैल अख्तर, उनके सहयोगी, उलेमा, शहर-ए-काजी, मौलाना, समाजसेवी, राजनैतिक नेतागण, मोहल्लेवासी और दीगर सैकड़ों अकीदतमंदों ने झारखंड के अमन चैन, खुशहाली, आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक भाईचारा के लिए दुआएं मांगी।
साथ ही नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए भी दुआ की गई। इसके साथ ही बिहार और भारत की अन्य जगहों के बाढ़ ग्रसितों की सुरक्षा और जन-धन की हानि से बचाव के लिए भी अल्लाह से दुआ मांगी गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

