झारखंड चैंबर चुनाव : टीम तुलसी को 16 वर्तमान कार्यकारिणी सदस्यों का मिला समर्थन

झारखंड
Spread the love

  • कई पूर्व अध्यक्षों एवं व्यापारिक-सामाजिक संस्थाएं भी पक्ष में

रांची। झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल की बैठक 28 अगस्‍त को हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तुलसी पटेल की दावेदारी को वर्तमान कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों और विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संस्थाओं से व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ।

वर्तमान कार्यकारिणी समिति के 16 सदस्यों ने टीम तुलसी के साथ मजबूती से खड़े रहने और चुनाव में तुलसी पटेल के नेतृत्व का समर्थन करने की अपनी सहमति व्यक्त की। कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि तुलसी पटेल के लगभग 20 वर्षों के समृद्ध अनुभव, उनकी सकारात्मक सोच एवं नेतृत्व क्षमता और वर्तमान कार्यकारिणी के सहयोग से चैंबर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

टीम तुलसी को समर्थन देने वाले वर्तमान कार्यकारिणी सदस्यों में उपाध्यक्ष राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, सह सचिव रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राहुल साबू, मनीष सराफ, अमित शर्मा, ज्योति कुमारी, पूजा ढाढा, विकास विजयवर्गीय, शैलेश अग्रवाल, अनीश बुधिया, विकास मोदी एवं विनीता सिंघानिया सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मोनिका गोयनका, अरुण भारतीय, साहित्य पवन, गौतम कुमार सहित 35 से अधिक सदस्य टीम तुलसी के साथ शामिल हैं।

चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेड़ी, विनय अग्रवाल, रंजीत गाड़ोदिया, दीपक मारू, प्रवीण जैन छाबड़ा, धीरज तनेजा एवं परेश गट्टानी सहित अन्य पूर्व अध्यक्षों ने भी तुलसी पटेल के नेतृत्व में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया है। व्यापारिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों एवं प्रमुख सदस्यों का भी टीम तुलसी को व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।

टीम तुलसी का उद्देश्य व्यापार एवं वाणिज्य के विकास, व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान, सरकार एवं प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय और झारखंड के औद्योगिक एवं व्यावसायिक विकास को गति देना है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *