Jharkhand Weather : कल से यहां 60 किमी की गति से चलेगी हवा, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में बुधवार को हल्‍की बारिश हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। कल से कई जिलों में आंधी चलेगी। कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 10 जून, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 4 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की उम्‍मीद है।

बारिश होती रहेगी

केंद्र के अनुसार 11 से 16 जून तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्‍य में कुछ जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार 12 और 13 जून को पूरे राज्‍य में अनेक स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

तेज हवा का अलर्ट

केंद्र के अनुसार 11 और 12 जून को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा (60 किमी तक) चलेगी। वज्रपात की भी आशंका है।

यहां होगी भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 12 जून को दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।

इसी तरह 13 जून को दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *