Ranchi: नशा तस्करों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, जानें कितनी मिलेगी राशि

झारखंड
Spread the love

रांची। अब झारखंड बनेगा नशा मुक्त राज्य। हेमंत सरकार ने नशा तस्करों की सूचना देने पर इनाम देने का ऐलान किया है।

झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन गुरुवार को रांची के शौर्य भवन में हुआ।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल नशे पर रोक लगाना नहीं है, बल्कि युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और बेहतर भविष्य देना है।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त झारखंड का सपना तभी पूरा होगा, जब समाज का हर व्यक्ति इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाएगा।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने कहा कि वर्ष 2024 से चल रहे इस अभियान को पूरे राज्य में अच्छा समर्थन मिला है।

उन्होंने बताया कि इस साल करीब 700 फील्ड कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि गांव और शहर स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा सके।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकार ने नई नीति के तहत नशा तस्करों की सूचना देने वालों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था की है।

किसी भी तस्कर या नशे से जुड़ी गतिविधि की जानकारी देने पर कम से कम तीन हजार रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा।

गंभीर मामलों में यह राशि और अधिक हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत टोल फ्री नंबर 112 पर दें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230