Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope  : 26 जून, 2026 का राशिफल

मेष

आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। कोई अजनबी जीवनसाथी से नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

वृष

चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। बच्चों के साथ विवाद मानसिक दबाव का कारण बन सकता है। ख़ुद को एक बिन्दु से ज़्यादा तनाव में नहीं डालें।

मिथुन

खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। माली सुधार की वजह से ज़रूरी खऱीदारी करना आसान रहेगा। ज़रूरत के वक़्त दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी नहीं चलाएं। बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें।

कर्क

फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें। मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। तनाव का दौर बरकऱार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। यात्रा करने के दौरान सतर्क रहें।

सिंह

बच्चे शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढि‍या डिनर की योजना बनाएं। दीर्घावधि निवेश से बचें। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएं।

कन्या

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आसानी से काफ़ी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। बहुत-सी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी। समय में पीछे लौट जाएंगे।

तुला

क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव मुमकिन है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। निवेश करने में सावधानी बरतें। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें बंदकर यक़ीन नहीं करें। उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें।

वृश्चिक

आर्थिक तौर पर सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजऱअन्दाज़ करें। रोमांटिक मुलाक़ात ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। तल्ख़ टिप्पणी करने से बचें।

धनु

मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। मानसिक शांति भंग नहीं होने दें।

मकर

धैर्य बनाए रखें, क्योंकि समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। ख़र्चों पर क़ाबू रखें। हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। बच्चे दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।

कुंभ

पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत अच्छा दिन है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए।

मीन

आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। विवाहेतर प्रेम संबंध प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *