
Jharkhand Weather : रांची। पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड और उत्तरी ओडिशा के ऊपर स्थित था। इस सिस्टम के अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड और उत्तरी ओडिशा से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसका असर 25 अगस्त से झारखंड के कई जिलों में देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 24 अगस्त, 2026 को दी।
तापमान में बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान इसमें 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार 25 से 29 अगस्त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। राज्य के लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है।
वज्रपात की चेतावनी
मौसम केंद्र के अनुसार 25 से 28 अगस्त के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
यहां भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 25 अगस्त को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, खूंटी जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 26 अगस्त को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 27 अगस्त को लोहरदगा, रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, धनबाद, लातेहार, चतरा, गिरिडीह जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 28 अगस्त को सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा, खूंटी जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
इसे लेकर सलाह
खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

