
नई दिल्ली। देशभर के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रमुख संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों (UFBU) ने बैंकिंग सेक्टर में सुधारों और अपनी लंबित मांगों को लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन का एलान किया है। यूनियनों ने सरकार पर लंबे समय से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। सितंबर और अक्टूबर 2026 में चरणबद्ध राष्ट्रव्यापी हड़तालों की चेतावनी दी है।
पांच दिवसीय कार्य सप्ताह
यूनियनों का कहना है कि 8 मार्च, 2024 को हुए 12वें बीपीएस समझौते के तहत इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम कर 5 दिन बैंकिंग लागू करने पर सहमति जताई थी। इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। हालांकि, दो साल बीत जाने के बाद भी यह मामला सरकार के पास लंबित है।

पीएलआई में भेदभाव का आरोप
यूनियनों ने वित्त मंत्रालय और वित्तीय सेवा विभाग द्वारा पीएलआई योजना में एकतरफा बदलाव किए जाने पर आपत्ति जताई है। यूनियनों के अनुसार, पूर्व सहमति यह थी कि पीएलआई योजना बैंक के समग्र प्रदर्शन पर आधारित होगी। सभी के लिए एक समान होगी।
हालांकि, नए निर्देशों के तहत Scale IV और उससे ऊपर के अधिकारियों (जो कुल कर्मचारियों का मात्र 5% यानी करीब 40,000 हैं) को व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर 365 दिनों के मूल वेतन तक का इंसेंटिव देने का प्रावधान किया गया है।
इसके विपरीत, देश के करीब 8 लाख बैंक कर्मचारियों और Scale III तक के अधिकारियों को अधिकतम केवल 15 दिनों के बेसिक पे + डीए तक का इंसेंटिव ही मिलेगा।
असंतोष पैदा कर रही
यूनियनों का कहना है कि यह भेदभावपूर्ण नीति कर्मचारियों में असंतोष पैदा कर रही है। बैंककर्मी वित्तीय लाभ से ज्यादा बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस और तनावमुक्त कार्य वातावरण चाहते हैं। यदि सरकार ने इस पर जल्द विचार नहीं किया, तो बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो सकती हैं।
हड़ताल का पूरा शेड्यूल
UFBU के बैनर तले एआईबीईए (AIBEA), एआईबीओसी (AIBOC), एनसीबीई (NCBE), एआईबीओए (AIBOA), बीईएफआई (BEFI), आईएनबीईएफ (INBEF) और आईएनबीओसी (INBOC) जैसे प्रमुख बैंक संगठनों ने हड़ताल की तिथियां तय की हैं।
11 सितंबर 2026 : एक दिन की अखिल भारतीय बैंक हड़ताल।
28, 29 और 30 सितंबर 2026 : तीन दिनों की लगातार राष्ट्रव्यापी हड़ताल।
26 अक्टूबर 2026 से : यदि तब तक मांगें नहीं मानी गईं, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

