Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल से लगातार भारी बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात होने की आशंका है। आंधी भी चलने के संकेत हैं। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 29 जून, 2026 को दी।

तापमान में गिरावट
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 4 दिनों के दौरान 3 से 5 डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है।
बारिश होती रहेगी
केंद्र के अनुसार 30 जून से 6 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार 30 जून से राज्य भर में झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
वज्रपात का अलर्ट
केंद्र के अनुसार 30 जून से 5 जुलाई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्मीद है।
यहां भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 30 जून को जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
इसी तरह 1 जुलाई को देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पश्चिम सिंहभूम, रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

