Jharkhand Weather : रांची। आने वाले चक्रवाती तूफान का असर झारखंड में कल यानी 19 नवंबर से देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कई दिन बारिश होगी। तापमान में गिरावट आएगी। दो दिन भारी बारिश होने की उम्मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 18 नवंबर, 2026 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे में इसमें कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार 19 से 23 नवंबर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे। कई जगहों पर बारिश और मेघ गर्जन होने की संभावना है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 20 नवंबर को धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात होने और आंधी चलने की आशंका है।
केंद्र के अनुसार 21 नवंबर को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

