693 छात्र-छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, शिक्षा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर

झारखंड
Spread the love

  • हर छात्र तक गुणवत्ता शिक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री

रांची। झारखंड सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संचालित योजनाओं के तहत 29 जून को रांची में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने टीवीएस सीएम एसओई जगन्नाथपुर, रांची क्लस्टर प्वाइंट से 10 विद्यालयों के 693 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए छात्रों को कोटा के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे मोशन एजुकेशन से जोड़कर विशेष कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि छात्र अपने सपनों को साकार कर सकें।

 श्री मुंडा ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को विद्यालय की दूरी के कारण पढ़ाई में कठिनाई होती है, उनके लिए यह योजना बेहद उपयोगी साबित होगी और ड्रॉपआउट दर को कम करने में मदद मिलेगी।

बता दें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। रांची जिले में वर्ष 2026-27 के लिए 16,780 साइकिलों के वितरण की स्वीकृति दी गई है।

कार्यक्रम में समेकित जनजाति विकास अभिकरण, रांची की परियोजना निदेशक श्रीमती मनीषा तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, प्रखंड कल्याण पर्यवेक्षक एनुल हक और टीवीएस सीएम एसओई जगन्नाथपुर की प्राचार्य एवं प्रबंधन टीम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *