Jharkhand: उत्पाद सिपाही परीक्षा 12 अप्रैल को, इन आठ जिलों में होगी परीक्षा

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा।

इसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा राज्य के आठ जिलों रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर एवं दुमका के केंद्रों पर होगी।

आयोग ने परीक्षा के दो दिन पूर्व कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा जनजातीय भाषा को लेकर दर्ज कराई गई आपत्तियां खारिज करते हुए संशोधन की मांग को अस्वीकार कर दिया है। आयोग ने शुक्रवार को इस संबंध में कारण सहित सूचना प्रकाशित कर दी।

आयोग के अनुसार, परीक्षा केंद्र के शहर संबंधी सूचना के लिए आयोग की वेबसाइट पर जारी लिंक के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा के द्वितीय प्रश्नपत्र (क्षेत्रीय/ जनजातीय भाषा ज्ञान) से अवगत कराया गया है।

उक्त लिंक के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आलोक में कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा इस पत्र के विषय के संबंध में आपत्तियां समर्पित की हैं, जिनकी आयोग द्वारा समीक्षा की गई।

कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा आयोग में समर्पित आपत्तियों के साथ झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2022 का आवेदन पत्र संलग्न किया गया है।

इसमें अंकित द्वितीय पत्र (क्षेत्रीय/ जनजातीय भाषा ज्ञान) की भाषा के अनुरूप परीक्षा का अनुरोध किया गया है। आयोग के अनुसार, झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2022 रद्द की जा चुकी है।

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के आवेदन पत्र में अभ्यर्थी द्वारा प्रविष्ट किए गए क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा ज्ञान के विषय के अनुरूप विषय ही लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है।

आयोग ने उन अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है, जो इस आधार पर क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा में बदलाव की मांग कर रहे थे।

इसी आधार पर कई अन्य अभ्यर्थियों की आपत्तियां भी अस्वीकार कर दी गई है। आयोग ने उसका कारण भी बताया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK