रांची में एम्स व सीधी ट्रेन की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिला झारखंड चैंबर

झारखंड
Spread the love

रांची। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया के रांची प्रवास के दौरान झारखंड चैंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने रांची में एम्स की स्थापना और अहमदाबाद-रांची के बीच सीधी सुपरफास्ट या अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू कराने में सहयोग का आग्रह किया। इसके अलावा रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से भी उद्योग और व्यापार से जुड़े विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई।

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि रांची और अहमदाबाद के बीच सीधी रेल सेवा नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। रांची, डाल्टनगंज, लोहरदगा और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, व्यापार, शिक्षा व इलाज के लिए अहमदाबाद और वडोदरा जाते हैं, लेकिन सीधी ट्रेन के अभाव में उन्हें अधिक समय और संसाधन खर्च करने पड़ते हैं।

उन्होंने अहमदाबाद से छायापुरी (वडोदरा), उज्जैन, संत हिरदाराम नगर (भोपाल), कटनी, सिंगरौली, चोपन (सोनभद्र), डाल्टनगंज और लोहरदगा होते हुए रांची के लिए सुपरफास्ट या अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने में सहयोग मांगा।

प्रतिनिधिमंडल ने रांची में एम्स स्थापित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह शहर झारखंड के कई जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों का भी प्रमुख केंद्र है। एम्स बनने से रांची के अलावा रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, पलामू, खूंटी और सिमडेगा समेत अन्य इलाकों के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

चैंबर अध्यक्ष ने रांची के खेलगांव की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि उचित रखरखाव के अभाव में यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल इंफ्रास्ट्रक्चर जर्जर हो रहा है। उन्होंने विशेष कमेटी गठित कर सर्वेक्षण कराने तथा मरम्मत व रखरखाव की पहल करने का आग्रह किया, ताकि आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स समेत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए इसका उपयोग हो सके। केंद्रीय मंत्री ने इन विषयों पर आवश्यक कार्रवाई करने पर सहमति व आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल के साथ सह सचिव अमित शर्मा, सह सचिव पूजा ढाढा और कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *