रांची। बीआईटी क्रिकेट लीग-26 का शुभारंभ 24 नवंबर को हुआ। डीन (यूजी) डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव और खेल प्रभारी डॉ. महेंद्र यादव ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन डीन (यूजी) ने किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि खेल की कोई उम्र तय नहीं की जा सकती, जब तक दिल और मन से खेलने की इच्छा हो, तब तक खेला जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सभी का उत्साह बढ़ाने और खुद को खेल के प्रति सक्रिय रखने का बेहतरीन माध्यम है।
वहीं, खेल प्रभारी डॉ. महेंद्र यादव ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की टीम को बधाई दी और युवा व अनुभवी दोनों वर्गों के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
दिन के पहले मुकाबले में यंग ग्लेडिएटर्स ने सनराइजर्स स्ट्राइकर्स के खिलाफ बेहद आसानी से जीत दर्ज की। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रामकिशोर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
दूसरे मुकाबले में एवेंजर वॉरियर्स ने विक्ट्री टाइटन्स के सामने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। मयंक, रजनीश और अभिषेक की शानदार बल्लेबाजी के आगे टाइटन्स के गेंदबाज बेअसर दिखे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटन्स की टीम प्रभात रंजन की घातक गेंदबाजी के सामने महज 70 रन पर सिमट गई। शानदार खेल के लिए अभिषेक को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
उद्घाटन समारोह में निदेशक पॉलिटेक्निक (बीआईटी मेसरा) के कुलसचिव डॉ. आरसी झा, प्रमोद, देबोजीत घोष, मनोज गिरी, डॉ. पटनायक, डॉ. गौतम शांडिल्य, डॉ. अभिजीत मुस्तफी, राकेश सिंह और विद्युत चंद्र समेत वरिष्ठ खिलाड़ी, शिक्षक व कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

