शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने व यौन शोषण का आरोप, युवक गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहिरपुरवा गांव निवासी सूरज कुमार (19 वर्ष, पिता स्वर्गीय गौरी राम) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 28 अक्तूबर 2026 की रात करीब दो बजे वादी की नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गयी थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान लड़की के बैग से मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। फोन पर सूरज कुमार ने लड़की के अपने साथ होने की बात स्वीकार की।

बताया गया कि 23 नवंबर को दोनों वापस लौटे। इस दौरान नाबालिग ने आरोपी के साथ शादी कर पति-पत्नी के रूप में रहने की बात कही। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग को भगाया। उसका यौन शोषण किया।

मामले में पीड़िता के पिता के लिखित आवेदन पर नगर ऊंटारी थाना कांड (संख्या 240/26, दिनांक 23 नवंबर 2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 137(2), 87 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4/6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अविनाश राज के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *