रांची। जेसीआई रांची ने नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए “स्पीक टू लीड” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्था के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को मंच पर बोलने के डर से उबरने, प्रभावी पब्लिक स्पीकिंग की कला सीखने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने बताया कि बेहतर संवाद कौशल न केवल स्कूल स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, समूह चर्चाओं एवं प्रस्तुतियों में सहायता करता है, बल्कि भविष्य में कॉलेज प्रवेश एवं नौकरी के साक्षात्कारों में भी विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त प्रदान करता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, निर्णय लेने की योग्यता बढ़ाने, टीम प्रबंधन की समझ विकसित करने और अकादमिक एवं व्यावसायिक जीवन में बेहतर संचार के महत्व से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जोन ट्रेनर सीए अभिषेक केडिया और सीए निखिल अग्रवाल मौजूद थे। कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, आदित्य जालान (वीपी-ट्रेनिंग), ऋषभ अग्रवाल (डायरेक्टर-ट्रेनिंग), अभिनव अनूप गर्ग (प्रोजेक्ट चेयरमैन), जेजे आद्यंत टांटिया (जेजे चेयरमैन) उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रवक्ता रवि सामोता ने दी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

