सरला बिरला विश्वविद्यालय में समर इंटर्नशिप का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 2000 रुपये की मिलेगी फेलोशिप

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘आदित्य बिरला समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026’ का शुभारंभ 8 जून से शुरू हुआ। जेन जी के सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुरू किया गया यह कार्यक्रम प्रयोगात्मक एवं प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण पद्धति पर आधारित है। कार्यक्रम 31 जुलाई 2026 तक संचालित होगा।

समकालीन और अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र में रखकर तैयार किए गए इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के चयनित छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 2000 रु की फेलोशिप राशि दी जाएगी। इंटर्नशिप में बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को ₹2000 की अतिरिक्त राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों के साथ-साथ निर्मला कॉलेज एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रीय शिक्षण संस्थानों के प्रतिभाशाली छात्र भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं। विद्यार्थियों को पीडी एंड लाइफ स्किल, स्पोर्ट्स, योगा एवं गेम्स से लेकर आईओटी, डिजिटल मीडिया, ड्रोन एंड रोबोटिक्स, फिनटेक, इंटरनेट वेब एंड नेटवर्क एवं ग्रुप प्रोजेक्ट की जानकारी इंटर्नशिप के दौरान प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर एसबीयू के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने भारत के विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में प्रौद्योगिकी, आधारभूत संरचना, मजबूत अर्थव्यवस्था और मानव विकास की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरला बिरला विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर स्वच्छ एवं हरित वातावरण में इन महत्वपूर्ण कौशलों को सीखने का अवसर प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कार्यक्रम को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्यसभा सांसद एवं निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की।

विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने प्रसिद्ध उद्योगपति आदित्य बिरला की प्रेरणादायी विरासत का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से इस प्रतिष्ठित नाम की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतिभागियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, वित्तीय प्रबंधन और भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे विविध विषयों पर आधारित कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाने और समय प्रबंधन में अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एस.बी. डांडिन ने इस कार्यक्रम को झारखंड का अपनी तरह का पहला समर इंटर्नशिप मॉडल बताते हुए कहा कि यह डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप नई प्रतिभाओं को विकसित करने का कार्य करते हुए विद्यार्थियों में महत्वपूर्ण कौशल का विकास करेगा।

कार्यक्रम में प्रो. जगनाथन ने व्यक्तित्व विकास विषय पर आधारित प्रथम सत्र का संचालन किया। विद्यार्थियों के साथ व्यक्तित्व निखार से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव एवं सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम में स्वागत डॉ. वी.एन.एल. लक्ष्मी दुर्गा एवं डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन डॉ. पिंटू दास ने किया।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने संस्थान में समर इंटर्नशिप के आयोजन पर आयोजन टीम के सदस्यों और चयनित विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *