नई दिल्ली। सेहत को लेकर अब अलर्ट हो जाइए। जी, हां। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो शाम के समय ऑफिस से निकलते हुए या बाजार में घूमते हुए सड़क किनारे ठेले पर अखबार में लिपटा हुआ गरमा-गरम वड़ा-पाव, समोसा, ब्रेड पकोड़ा या चाट बड़े चाव से खाते हैं, तो अपनी यह आदत तुरंत बदल लीजिए।
आपकी यह छोटी सी आदत आपको बेहद गंभीर रूप से बीमार बना सकती है। इस मामले में अब देश की सबसे बड़ी फूड सेफ्टी संस्था FSSAI ने कड़ा रुख अपनाया है।
FSSAI ने देश के सभी रेस्तरां मालिकों, स्ट्रीट फूड वेंडर्स, कैटरर्स और छोटे दुकानदारों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए खाने-पीने की चीजों को अखबार में पैक करने या परोसने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
यह कड़ा आदेश हाल ही में मुंबई में हुई एक बड़ी छापेमारी के बाद जारी किया गया है। मुंबई के एक बहुत ही मशहूर वड़ा-पाव विक्रेता को अपने ग्राहकों को अखबार में खाना पैक करके देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
इसके बाद FSSAI की पश्चिमी क्षेत्र टीम और मुंबई नगर निगम ने मिलकर उस दुकान पर बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। इस घटना के बाद अथॉरिटी ने साफ कर दिया है कि जो भी दुकानदार, हॉकर या मोबाइल फूड वेंडर इस आदेश को हल्के में लेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
FSSAI ने इसके पीछे दो सबसे बड़े और वैज्ञानिक कारणों का खुलासा किया है, जिन्हें जानना हर नागरिक के लिए जरूरी है।
अखबार की छपाई में जिस स्याही का इस्तेमाल होता है, उसमें कई तरह के खतरनाक केमिकल्स, सिंथेटिक रंग, पिगमेंट और सीसा जैसी भारी और जहरीली धातुएं होती हैं।
जब कोई भी गर्म या तैलीय खाना अखबार पर रखा जाता है, तो यह स्याही पिघलकर सीधे खाने में चिपक जाती है। लंबे समय तक ऐसा खाना खाने से यह केमिकल हमारे शरीर के अंगों को अंदर से खोखला करने लगता है।
छपाई के बाद अखबार बंडलों में बंधकर, लॉजिस्टिक्स से होते हुए, हॉकरों और अनगिनत लोगों के हाथों से गुजरकर दुकानदारों तक पहुंचता है। इस पूरी यात्रा में अखबार पर धूल-मिट्टी के साथ-साथ कई खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस जमा हो जाते हैं।
जब इसमें गर्म खाना रखा जाता है, तो ये कीटाणु पेट में जाकर फूड पॉइजनिंग, डायरिया और पेट के गंभीर इन्फेक्शन का कारण बनते हैं।
बता दें कि, अखबार में खाना लपेटना आज से नहीं, बल्कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स रेगुलेशन 2018 के तहत ही पूरी तरह से बैन और गैरकानूनी है। लेकिन जमीन पर इसका पालन न होने की वजह से अब प्रशासन ने सख्ती से चेकिंग शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

