बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में लगी जेल अदालत, चार बंदियों को लाभ

झारखंड
Spread the love

रांची। डालसा सचिव राकेश रौशन के नेतृत्व में बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त जेल अदालत में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसबी शर्मा उपस्थित थे।

इस अवसर पर विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के निमित केन्द्रीय कारा में संसीमित 15 बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए समर्पित किया गया था। चार बंदी को जेल अदालत का लाभ प्रदान किया गया।

बंदियों को नालसा एवं झालसा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। बंदियों को डालसा के बारे विस्तार से बताया गया। कारा में बंदियों को चिकित्सीय शिवि‍र लगाकर जांच भी करायी गयी।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अध्यक्षता में सभी न्यायिक दंडाधिकारियों द्वारा रसोई का निरीक्षण कर बंदियों को दिये जानेवाले भोजन की गुणवत्ता की जांच खाकर की गई। रह गयी त्रुटियों को सुधारने को कहा गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने रसोई की निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बातें कही।

डालसा सचिव ने कहा कि समय-समय पर बंदियों की स्वस्थ की जांच होनी चाहिए। इससे गंभीर बीमारी का पता चलता है। उनका ससमय इलाज किया जा सकता है। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बाते कही।

मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी मयंक मलियाज, प्रशांत कुमार वर्मा, अमित गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, सार्थक शर्मा, काराधीक्षक कुमार चन्द्रशेखर, कारापाल लवकुश कुमार, मो सद्दाम हुसैन, सत्येन्द्र कुमार, एलएडीसीएस के सदस्य सहित अन्‍य मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *