प्रिंसिपल रंजीत श्रीवास्तव ने कहा-करो योग रहो निरोग
कांड्रा। कांड्रा एसकेजी काॅलोनी स्थित एचटी इंग्लिश स्कूल में आज (19 जून 2026) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों, शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रकार के योगासनों, प्राणायाम का अभ्यास किया।
उसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बारी-बारी से योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिदिन व्यायाम और योग करने का कहा।
अपने संबोधन ने प्राचार्य रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और स्वस्थ जीवन के लिए हम सबको अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। रंजीत ने कहा कि, करो योग रहो निरोग।
समारोह के अंत में सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। आज के समारोह को सफल बनाने में शिक्षिका तृप्ति वार्ष्णेय, महुआ पॉल, रीना महापात्र, रिद्धि मिश्रा एवं कमला देवी का पूर्ण सहयोग रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

