डोरंडा सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की बैठक में 27 जून को मुख्य जुलूस निकालने का निर्णय

झारखंड
Spread the love

समय का विशेष ध्यान रखने की अपील

रांची। डोरंडा सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की एक अहम बैठक डोरंडा उर्दू लाइब्रेरी में आयोजित की गई। बैठक में मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मनाने को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक की जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष जनाब अशरफ अंसारी ने बताया कि मुहर्रम की 5वीं का जुलूस डोरंडा के विभिन्न इलाकों से निकाला जाएगा। यह जुलूस तमाम मोहल्लों से गुजरते हुए यूनुस चौक पर इकट्ठा होगा।

इसके बाद सभी लोग डोरंडा राजेंद्र चौक स्थित कर्बला जाएंगे, जहां से मिट्टी लाकर अपने-अपने मोहल्ले के इमामबाड़ा में स्थापित करेंगे। एवं मुहर्रम की 8वीं तारीख को कुरैशी मोहल्ला से छोटी चौकी का जुलूस निकाला जाएगा।

इसके बाद 27 जून को मुख्य जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें सभी मोहल्लों के खलीफा अपने-अपने जुलूस के साथ यूनुस चौक पर एकत्रित होंगे। डोरंडा ग्वाला टोली धावताल अखाड़ा के नेतृत्व में सभी मोहल्लों का संयुक्त जुलूस आगे बढ़ेगा।

यह भव्य जुलूस डोरंडा राजेंद्र चौक होते हुए मेन रोड तक जाएगा। अध्यक्ष अशरफ अंसारी ने सभी खलीफाओं से विशेष अपील की है कि वे समय का खास ख्याल रखें और अपने-अपने जुलूस को निर्धारित वक्त पर ही निकालें, ताकि व्यवस्था बनी रहे।

बैठक में अध्यक्ष अशरफ अंसारी, सेक्रेट्री मुमताज़ गद्दी, संयोजक राशिद अली सह सचिव नसीमुल हक उर्फ सरफराज, तैयब कोषाध्यक्ष मौलाना मनीरउद्दीन मीडिया प्रभारी नवाब चिश्ती, प्रवक्ता शाहनवाज उर्फ रिंकू, उपाध्यक्ष नौशाद, नज़्जू सहित सभी अखाड़े के प्रमुख खलीफा एवं अन्य लोग मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी नवाब ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *