रांची। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के फ्लाई एश और एश-आधारित उत्पादों के व्यावसायीकरण का मॉडल आईआईएम रांची तैयार करेगा। इसे लेकर दोनों संस्थानों ने इस रणनीतिक साझेदारी के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव और पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीइओ) ए.के. सहगल ने किया। इस पहल के तहत कोयला आधारित ताप विद्युत संयंत्रों से उत्पन्न फ्लाई एश के प्रभावी उपयोग और उसके व्यावसायीकरण के लिए व्यवहारिक एवं योग्य समाधान विकसित किए जाएंगे।
इस परियोजना के अंतर्गत आईआईएम रांची, पीवीयूएनएल की वर्तमान एश उपयोग प्रणाली का विस्तृत अध्ययन करेगा। कंपनी की तीनों परिचालन इकाइयों से निकलने वाले 50 प्रतिशत फ्लाई एश का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक व्यावहारिक मॉडल तैयार करेगा। इसके साथ ही संस्थान फ्लाई एश एवं एश-आधारित उत्पादों के अधिकतम व्यावसायिक उपयोग के लिए एक व्यापक व्यावसायीकरण मॉडल भी विकसित करेगा।
इसके अलावा पीवीयूएनएल के एश-आधारित उत्पादों के लिए ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं विज्ञापन रणनीति भी तैयार की जाएगी, जिससे इन उत्पादों की बाजार में बेहतर पहचान स्थापित हो सके। यह परियोजना फ्लाई एश उत्पादों के औद्योगिक उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल संसाधन प्रबंधन को भी प्रोत्साहित करेगी।
इस अवसर पर आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति में ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे सहयोग उद्योगों के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लक्ष्यों को भी मजबूती प्रदान करेगी।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद ए. के. सहगल ने आईआईएम रांची के परिसर एवं विभिन्न सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भ्रमण किया। उन्होंने संस्थान की शोध, नवाचार तथा कार्यकारी शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती क्षमताओं की सराहना की, साथ ही भविष्य में इन क्षेत्रों में सहयोग करने की रुचि व्यक्त की।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

