
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शिवपुरी जिले के नरवर इलाके से एक युवक अपनी नवविवाहिता (18 वर्षीय) पत्नी को ग्वालियर घुमाने और रिश्तेदारों से मिलवाने के लिए लाया था। हालांकि, फूलबाग स्थित चिड़ियाघर के बाहर जो हुआ, उसने पति के होश उड़ा दिए। पति बाइक पार्क कर कुछ देर में लौटा तो उसके होश उड़ गये। CCTV खंगालने पर बड़ा खुलासा हुआ है।
पति अपनी पत्नी को लेकर ग्वालियर के फूलबाग स्थित चिड़ियाघर पहुंचा था। मुख्य गेट के पास उसने पत्नी को थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा और खुद अपनी मोटरसाइकिल पार्क करने चला गया।
जब पति बाइक पार्क कर वापस लौटा तब पत्नी को वहां नहीं थी। पत्नी को नहीं पाकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने आसपास के कोनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पत्नी को काफी तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
जब पति ने स्थानीय स्तर पर तलाश करने के बाद चिड़ियाघर परिसर और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तब पूरी सच्चाई सामने आ गई। फुटेज में साफ दिखा कि महिला अपनी मर्जी से या पहले से बनी योजना के तहत दूसरे युवक के साथ बाइक पर बैठकर गई है। सारी घटना महज 26 सेकेंड में घटी।
इस घटना के बाद सदमे में आए पति ने अपने चाचा के साथ पड़ाव थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पति ने अपनी शिकायत में अरमान खान नाम के एक युवक का जिक्र किया है। आरोप लगाया है कि वही उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
फिलहाल, पड़ाव थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला व उसकी तलाश में जुटी हुई है। यह अनोखा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पड़ाव थाना पुलिस और साइबर सेल की टीमें लगातार महिला और आरोपी युवक की तलाश में जुटी हैं। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन डेटा को ट्रैक कर रही है, ताकि उनकी सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने चिड़ियाघर के बाहर से लेकर आसपास के मुख्य रास्तों और चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इससे यह ट्रैक किया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर दोनों किस रूट और किस दिशा की तरफ निकले हैं।
चूंकि नवविवाहिता और उसका पति मूल रूप से शिवपुरी (नरवर क्षेत्र) के रहने वाले हैं, इसलिए पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह भागने की योजना पहले से तय थी या ग्वालियर आने के बाद संपर्क किया गया था। पुलिस के पास आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज है। उसकी संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

