
- Horoscope : 28 अगस्त, 2026 का राशिफल
मेष
आपके व्यवहार से परिजन नाराज होंगे। कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। संतान की उन्नती से मन प्रसन्न होगा।
वृष
निवेश करने में दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम योजनाओं के अनुसार संपन्न होंगे। शांति बनाएं रखें।

मिथुन
दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्ण रहेगी। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें। व्यापार अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। विवाद नहीं करें।
कर्क
कारोबार में अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुधार लेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। नौकरी में मनचाहा मुकाम पाने के लिए प्रयत्न करें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
सिंह
भवन-भूमि से संबंधित मामले समझौते से हल होंगे। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। कार्य के प्रति ईमानदार रहें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। किसी से विवाद नहीं करें।
कन्या
किसी काम को करने की ललक रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। प्रेम प्रसंग में नहीं फंसे।
तुला
दूसरे का सुख को देख कर स्वयं दुखी नहीं हों। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक
मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कारोबार की शुरुआत करने का मन बनेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। भेंट, उपहार मिल सकते हैं।
धनु
दिन शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। जीवनसाथी पर अनावश्यक क्रोध न करें।
मकर
किसी धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं। परिवार में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी।
कुंभ
परिवार के मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। पूर्व में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। परिणय संबंध में निर्णय लेने में विलंब नहीं करें। विवाद से दूर रहें।
मीन
पूर्ण नीति से किये गए काम आपके अनुसार होंगे। व्यावसायिक नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

