- Horoscope : 5 जुलाई, 2026 का राशिफल
मेष
दिन सामाजिक संपर्कों और नेटवर्किंग से लाभ उठाने का है। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। हल्की एलर्जी से सावधान रहें।

वृष
कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी। वित्तीय लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी खुशखबरी से माहौल उल्लासपूर्ण बनेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन
नौकरी और बिजनेस के लिहाज से उन्नति का दिन है। अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे। इससे आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है। व्यापार में पुराने ग्राहकों का सहयोग मिलेगा। किसी भी बात को मन में नहीं दबाएं। करीबियों से खुलकर बात करें। तनाव से बचने के लिए पूरी नींद लें।
सिंह
व्यावसायिक लेन-देन को स्पष्ट रखें। इससे लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। प्रशासनिक क्षमताओं में सुधार होगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम और रचनात्मकता में आकर्षण रहेगा।
कन्या
कामकाज और व्यापार को संतुलित रखने की जरूरत है। वाणी पर संयम रखें। धन के लेन-देन में। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी छोटी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला
कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। किसी भी तरह के प्रलोभन या शॉर्टकट से बचें। जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर होगा। खान-पान और पेट से जुड़ी दिक्कतों को लेकर थोड़े सावधान रहें। विवाद नहीं करें।
वृश्चिक
किसी जटिल व्यावसायिक समस्या का रचनात्मक समाधान निकाल लेंगे। जल्दबाजी में कोई वित्तीय निर्णय न लें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आराम के लिए भी समय निकालें।
धनु
वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी। लंबी अवधि के निवेश पर ध्यान केंद्रित रखें। रोमांटिक रिश्ता मजबूत होगा। पार्टनर का चुपचाप समर्थन मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। थकान को नजरअंदाज न करें।
मकर
नौकरी में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में कुछ नया शुरू करने का विचार आ सकता है। पैसों के मामले में बजट बनाकर चलें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात या बातचीत हो सकती है।
कुंभ
नए प्रोजेक्ट या आइडियाज पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। कोई बात खुलकर जीवनसाथी से कह दें। मन हल्का होगा। मानसिक तौर पर राहत भरा दिन रहेगा। विवाद से दूर रहें।
मीन
विदेश या दूर के ग्राहकों से जुड़े काम में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लेन-देन के मामलों को पूरी तरह स्पष्ट रखें। परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

